फिल्मी अंदाज में बाइक पर रोमांश करते घूमे कपल , लड़की को उलटा बैठाया बाइक की टंकी पर और खुलेआम किस करते पूरे शहर में घूमे

by Kakajee News

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवा जोड़ी बाईक में अलग ही अंदाज में बैठकर रोमांश कर घूमते हुए नजर आए है क्या आपने माया नगरी मुंबई और मेट्रो सिटी में तो खुलेआम बाइक पर कपल को किस करते और स्टंट करते देखा होगा, लेकिन अब ये संस्कृतिधानी भिलाई में भी हो रहा है। यहां बाइक चालक लड़का एक लड़की को बाइक की टंकी पर उल्टा बैठाकर पूरे भिलाई शहर में घूमाया लड़की लड़के के गले से लगी हुई थी और मस्ती में किस करती हुई दिख रही है।


आजतक ने यह स्क्ल्यूसिव वीडियो खुद कैद किया हैं। दरअसल सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाईस्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला शहर भम्रण पर ,उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। जब आजतक की टीम ने भिलाईनगर थाना ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में किस करते हुए जा रहे हैं। लड़की ने अपना चेहरा लड़के के जैकेट से खुद छिपा लिया था । ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए।

बाइक में बैठे भिलाई शहर के सड़कों पर लड़का लड़की के साथ ही एक दुपहिया वाहन CG 07 CF 0919 चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझ कर खुलेआम कर रहे थे।

एक तरफ जहां दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव यह आदेश दे रहे हैं कि यदि कोई भी बिना दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं ये दो मनचले लड़का और लड़की खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला आईपीसी के सेक्शन 279 (खतरनाक ड्राइविंग) का बनता है। ये तो समय बताएगा आखिर इन रोमांश करने वाले युवा जोड़ी के ऊपर क्या कार्रवाई पुलिस करती है ।

Related Posts

Leave a Comment