इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई वीडियो पोस्ट आए दिन वायरल होते रहते हैं. लेकिन कई चीजें ऐसी होती है जिनको स्क्रोल करते-करते हम रुक जाते हैं. इन्हें देखने के बाद हम कई बार हम हैरान रह जाते हैं तो वहीं कई दफा इन पोस्ट और वीडियोज को देखने के बाद हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते.
लेकिन इन सबसे इतर कई पोस्ट और वीडियोज ऐसी होती है जो हमें इमोशनल कर देती है. ऐसा ही एक पोस्ट इन दिनों धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी यकिनन जरूर इमोशनल हो जाएंगे.
हम सभी अपने माता-पिता की कुछ आदतों को देखते हुए बड़े होते हैं जिनका वे कई सालों से पालन कर रहे हैं और बदलते समय के साथ वह इसे बदलने को तैयार भी नहीं होते. इसका कारण जब हमें पता चलता है तो हम इमोशनल हो जाते हैं. अब इस पोस्ट को ही देख लीजिए जहां एक बेटे ने जब ट्विटर पर बताया कि उसकी मां 20 सालों से एक प्लेट में खाना खा रही है. इसका कारण जब उसे पता चला तो वह इमोशनल हो गया.
