कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ – भाजपा, नक्सलियों ने एक माह में चार बीजेपी नेताओ की हत्या की

by Kakajee News

एक माह में चार बीजेपी नेताओ की नक्सलियों ने हत्या कर दी है | जिसके बाद अब मामले में बीजेपी ने राज्य सरकार पर मिली भगत का आरोप लगते हुए मोर्चा खोल दिया है | कल सभी जिलों में मशाल रैली निकाल प्रदर्शन किया था | भाजपा ने हत्याओं को सुनियोजित बताया है | भाजपा कह रही है कि कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ बिना नक्सली के वह चुनाव नहीं जीत सकते | हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय एजन्सी से जाँच कराले उन्हें शक है तो | वही मोहन मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वांस करने वाले चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस इस तरह कायराना हरकत करते है इनकी निंदा करता हु |

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल ने कहा है किसी भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच करा ले ,पहले तो भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि किस राष्ट्रीयएजेंसी पर भरोसा है,हमको सलाह मत दे किस संवैधानिक संस्था के ऊपर होने भरोसा है फिर बात करें | विकास करवाया तो सिर्फ भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है कांग्रेसी ताली बजा रहे हैं तो बचकाना और गैर जिम्मेदाराना बयान है |

यह राजनीतिक हत्या है और यह चुनाव तक राजनीतिक हत्या चलती रहेगी | सुनियोजित राजनीतिक हत्या है | कांग्रेसका हाथ नक्सलियों के साथ बिना नक्सली के वह चुनाव नहीं जीत सकते | उधर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास करने वाले चाहे कॉन्ग्रेस या भाजपा के कार्यकर्ता हो नक्सली हमेशा टारगेट करते रहे हैं।

कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ताओं को नक्सलियों ने टारगेट किया है । जो घटनाएं घटी है उसकी मैं निंदा करता हूं।ऐसी घटनाएं नहीं घटनी चाहिए थी।हमारी सरकार विकास के रास्ते पर चल रही है।इससे नक्सली घबराकर ऐसी घटना को अंजाम दे रहे जिसकी मैं निंदा करता हूं।

Related Posts

Leave a Comment