जौनसार चचेरे भाई की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझा ली है । पुलिस से मिली जानकारी जौनसार 11 फरवरी को बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम लिखमा के मौली तालाब के पास एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसके शरीर में चोट के निशान थे और उसकी पहचान ग्रामीण शांतु समरथ के रूप में हुई थी।
सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को हत्या का संदेह हुआ, जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर हुआ। तब पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज किया और मामले की जांच में जुटी गई।
इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की साथ ही मृतक के चचेरे भाई सदाराम समरथ से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल की।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या की है। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
