हर कोई चाहता है कि उसे ऐसी नौकरी मिले जिसमें खूब पैसा मिलता हो. इसके लिए वे कुछ भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है.
जो नौकरी से जुड़ा हुआ है. जिसमें जर्मनी की एक कंपनी ने गांजा पीने वालों के लिए नौकरी निकाली है. इससे भी हैरानी की बात तो ये है कि इस नौकरी में सैलरी भी मोटी मिलेगी. जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर सकता है. हालांकि इस जॉब को ‘मोस्ट इंटॉक्सिकेटिंग जॉब’ कहा जा रहा है.
दरअसल, कंपनी ने कैनबिस टेस्टर के पद के लिए नौकरी ऑफिर की है. जिसके लिए सैलेक्ट होने पर उम्मीदवार को महीने के करीब 88 लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी. अगर ये नौकरी कोई पाना चाहता है तो उसे कंपनी की कुछ शर्तों पर खरा उतरना होगा.
क्या करना होगा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनी एक कैनबिस एक्सपर्ट की तलाश कर रही है. जो उनके प्रोडक्ट्स की क्वालिटी चेक कर सके. इस कोलोन बेस्ड कंपनी का नाम कैनामेडिकल्स है जो जर्मन फार्मेसी कंपनियों को मेडिकल कैनबिस बेचती है. कंपनी को एक ऐसे शख्स की तलाश है जो उनके प्रोडक्ट को सूंघ सकें, महसूस कर सकें और फूंक भी सके यानी पी भी सके. दरअसल, कंपनी अपनी ग्रोथ के लिए अच्छा माल बेचना चाहती है जिससे उसके ग्राहक बढ़ें और इस काम के लिए उन्हें सही शख्स की तलाश है. इसके साथ ही सैलेक्ट किए गए कैंडिडेट को मैटीरियल की क्वालिटी भी चेक करनी होगी.
नौकरी के लिए आई आवेदनों की बाढ़
बता दें कि इस पोजीशन के लिए कंपनी में आवेदन करने के लिए लोगों में होड़ सी मच गई है. इसीलिए कंपनी में भारी संख्या में आवेदन मिले हैं. हालांकि ये काम जितना सिंपल दिखाई दे रहा है उतना आसान नहीं है. क्योंकि कंपनी जिस व्यक्ति को हायर करेगी उसे कैनबिस एक्सपर्ट होना चाहिए, उसके पास पहले से ही कैनबिस पीने का लाइसेंस होना भी जरूरी है. यानी वो जर्मनी में लीगली कैनबिस फूंक सकता हो. साथ ही उसका कैनबिस पेशेंट होना भी जरूरी है. तभी जाकर आपको ये नौकरी मिल पाएगी.
पहले भी निकल चुकी है ऐसी नौकरी
ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की नौकरी निकली हो. इसके पहले भी एक अमेरिकन कंपनी ने इस तरह का जॉब ऑफर निकाला था जिसमें इंप्लॉई को महीने के तीन लाख रुपये सैलरी ऑफर की गई थी. कई देशों में कैनबिस का विरोध होता है तो कई देशों में इसे लीगल करने पर विचार चल रहा है. पिछले दिनों जर्मनी के हेल्थ मिनिस्टर ही कैनबीस लीगलाइजेशन को लेकर चर्चा में आए थे.
