Breaking News दूरसंचार कार्य में लगे बोलेरो को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, वाहन पूरी तरह जलकर हुई खाक, मजदूरों की भी कर दी पिटाई

by Kakajee News

सुकमा। इस वक्त की बड़ी खबर सुकमा जिले के बंडा के पास से निकलकर सामने आ रही है जहां नक्सलियों ने दूरसंचार के लगे बोलेरों वाहन में आगजनी की घटना देने के साथ-साथ वहां कार्य में लगे मजदूरों की भी बेदम पिटाई करने की जानकारी मिल रही है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नही हुई है।


सूत्रों के अनुसार जो जानकारी अभी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार सुकमा के कांटा थाना क्षेत्र में आज नक्सलियों ने दूरसंचार गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसके आग लगा दी। इतना ही नही वहां काम कर रहे मजदूरों को काम बंद करने की बात कहते हुए उनकी बेदम पिटाई कर दी। आगजनी की घटना के बाद वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

Related Posts

Leave a Comment