05 मार्च को रायपुर पहुचेंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, छत्तीसगढ़ में भी परचम लहराने कवायद हुई तेज

by Kakajee News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव महज कुछ महीने ही बाकी है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। वही कांग्रेस भाजपा अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर जनता के बीच जाने की कोशिश कर रही तो वही आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में अपना परचम लहराने कवायद शुरू कर दी है।


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 5 मार्च को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे कार्यकर्ता से संवाद करेंगे साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहेंगे बताया जा रहा विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे हजारों कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Related Posts

Leave a Comment