Raigarh News…और चक्रधर समारोह की बैठक में बिफर गए विधायक, चर्चा के दौरान जमकर लगे आरोप और टल गई तिथि

by Kakajee News

रायगढ़। देश ही नही बल्कि विदेश मंे अपनी ख्याति जमाने वाला चक्रधर समारोह इस बार गणेश चतुर्थी के दिन नही हो पाएगा। चूंकि प्रशासन ने आज नागरिक, कलाकार तथा पत्रकारों के साथ-साथ आयोजन समिति की बैठक में कोरोना, स्वाईन फ्लू तथा बाढ़ का हवाला देते हुए दस दिन तक होनंे वाले चक्रधर समारोह के आयोजन पर अपनी असहमति जताते हुए इसे नवंबर में कराने की बात कही और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर पूजा पाठ करके निपटा दिया जाएगा।

हुआ यूं कि आज कलेक्टेªट के सभागृह में बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी-अपने बातें रखी उसी दौरान निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर जान बूझकर लेट लतीफी का जैसे ही आरोप लगाया तो विधायक प्रकाश नायक गुस्से में आग बबूला होते हुए बाढ़ का हवाला दिया और कहा कि लोग मर रहे हैं और ऐसे में चक्रधर समारोह आयोजन की बात कही जा रही है जो गलत है। उनका कहना था कि प्रशासन चाहता है कि यह आयोजन हो लेकिन इसके लिये अभी समय नही है। इसके बाद तो भाजपा के ही सुरेन्द्र पाण्डेय व कांगे्रस के दीपक पाण्डेय के बीच भी तकरार हो गई। साथ ही साथ राज परिवार के लोगों ने भी अपनी बातें रखते हुए दस दिनों तक चलने वाले चक्रधर समारोह के लिये ही अपनी कई सुझाव दिये। लेकिन बीच-बीच बैठक के दौरान कलाकारों व अन्य लोगों ने कोरोना, स्वाईन फ्लू तथा बाढ़ का हवाला देते हुए तीन दिनके आयोजन पर अपनी बात रखी। साथ ही साथ यहां तक कहा कि राष्ट्रीय कलाकारों को बुलाने की बजाए स्थानीय व राज्य स्तरीय कलाकारों की उपस्थिति में यह समारोह रखा जाए और वह भी निगम के आडिटोरियम में।

बैठक में आखिरकार तू तू मैं मैं व शर्तो को दरकिनार करते हुए विधायक प्रकाश नायक व जिला पंचायत सीईओ ने गणेश चतुर्थी के दिन पूजा अर्चना के साथ संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह को याद करने की बात पर सहमति देते हुए आगामी 1 नवंबर के समय आयोजन करने की बात कही है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि पहली बार बैठक में विधायक प्रकाश नायक अचानक बिफर गए जिसको लेकर अंतिम तक यह चर्चा होती रही कि आखिरकार पिछले दो साल को छोड़कर 2011 में भारी बाढ़ के बाद भी चक्रधर समारोह का आयोजन हुआ था और हर साल भारी बारिश के चलते महानदी उफान पर रहती है, इतना ही नही कोरोना स्वाईन फ्लू तथा बाढ़ का हवाला देने वाले अधिकारी मीना बाजार तथा जन्माष्टमी मेले में होनें वाली भीड पर अपनी चुप्पी साधे रहे।

Related Posts

Leave a Comment