आदतन चोर चढे पुलिस के हत्थे, दुकान में की थी चोरी,दिन दहाड़े कर रहे थे डीजल चोरी

by Kakajee News

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही थी बीते दिनों तमनार के गीता ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर तकरीबन 5 लाख रुपए के सोने-चांदी पर हाथ साफ कर दिया वही बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने चोरो को धरपकड़ कर कार्रवाई के निर्देश दिए, जहां एसडीओपी धर्मजयगढ़ सुशील कुमार नायक के नेतृत्व में थाना प्रभारी किरण गुप्ता की टीम बीते 4 दिनों से तमनार थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश ,लुच्चे लफंगे ,आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ,संदिग्धों को उठाकर थाना कडाई से पूछताछ करने पर कुछ लोगो पुराने चोरियों में शामिल होना बताया ।
साथ वहीं बीते 14 अक्टूबर को सराईडीपा निवासी नवीन शर्मा पिता प्रमोद शर्मा के किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में चोरी की गई थी ,जिसकी लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी , जिसे चोरों ने चोरी करना स्वीकार किया आरोपी कैलाश दास महंत पिता पुनि दास महंत 24 वर्ष चितवाही , जनक राम चौहान पिता जेठूराम चौहान 20 वर्ष बजरमूडा ,वरुण सिदार पिता खेल सिंह 28 वर्षीय चितवाही के खिलाफ भदावी 379/20 के तहत गिरफ्तार कर नय्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
तो वहीं डीजल चोरी करने वाले सरगना भी तमनार पुलिस के हत्थे चढ़े आज दिनदहाड़े डीजल चोरी कर लेजाते रंगे हाथ पकड़ाए आरोपी राहुल कुशवाहा पिता गोरखपुर कुशवाहा 22 वर्ष जनकपुर मोहल्ला तमनार ,घासीराम पटेल पिता अर्जुन पटेल 28 वर्ष डोलेसरा ,दामोदर साहू पिता परमानंद साहू को धारा 41(1-4),379 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, उक्त कार्रवाई में एस आई एस के दुबे, ए एस आई डी सी साहु, प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार, आरक्षक बलराम साहु,अमृत गुप्ता , रामेश्वर भैना , कमलश राठिया की अहम भूमिका रही। वही तमनार पुलिस अन्य चोरों की भी तलाश कर ही रही है।

Related Posts

Leave a Comment