BIG BREAKING NEWS तालाब नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी, गांव में मची सनसनी, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। तालाब नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक एक का शव बरामद कर लिया गया है दूसरे की तलाश जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तालाब में शनिवार की सुबह दो बच्चे नहाने गए थे। जहां नहाते-नहाते गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

 

एक साथ दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने अभी तक एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है दूसरे की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment