बाघ का आतंक जारीः 03 लोगों पर किया हमला, 02 की मौत, 02 अन्य युवकों ने भी बाघ पर किया टंकिये से वार, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बाघ का आतंक लगातार जारी है। इस बार बाघ ने सूरजपुर जिले में 3 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे 2 की मौत और एक युवक घायल हुआ है। हमला करने के बाद बाघ ने एक युवक को तो अपने पंजे में दबाए रखा था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के साथ मौजूद 2 अन्य युवकों ने बाघ पर भी टंगिए से हमला किया। मामला ओडगी क्षेत्र का है।

 

कालामांजन का रहने वाले समय लाल(32), कैलाश सिंह(35) और राय सिंह(30) सोमवार सुबह पास के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। सुबह 6 से 6.30 बजे के करीब तीनों लकड़ी बिन रहे थे। तभी अचानक से वहां पर बाघ आ गया। बाघ ने तीनों पर हमला कर दिया।

 

बाघ ने सबसे पहले समय लाल के पंजे में दबा लिया था। उसके साथियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो कैलाश के शरीर से मांस नोच लिया। ये देख कैलाश और राय सिंह ने कुल्हाड़ी से बाघ पर हमला किया। बाघ घायल भी हुआ, पर उसने कैलाश और समय लाल पर हमला करना नहीं छोड़ा। समय लाल को तो काफी देर तक पंजे में दबाए रखा था।

घटना के बाद राय सिंह किसी तरह से वहां से भागा और उसने गांव वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल में पहुंचे। फिर कैलाश और राय सिंह को अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उनकी हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान कैलाश की भी मौत हो गई है।

वन विभाग को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल बाघ अब भी जंगल में मौजूद है। रेस्क्यू करने के लिए अंबिकापुर से टीम को बुलाया गया है। गांव के लोगों को भी जंगल की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है।

वन विभाग ने ओडग़ी ब्लॉक के लिए एख आदेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया है इस क्षेत्र के संस्थानों में परिजन अपने बच्चों को ना भेजें। माना जा रहा है कि यह वही बाघ है, जो पिछले दिनो में बलरामपुर में घूम रहा था। वहां भी बाघ ने काफी आतंक मचाया था और कही जंगली जानवरों का शिकार किया था। फिलहाल वन विभाग बाघ पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts

Leave a Comment