धरती की ओर तेजी से आ रहे 4 विशालकाय धूमकेतु, जानिए 6 अप्रैल को क्या होगा

by Kakajee News

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा धूमकेतु पर लगातार नजर रखती है। ताजा खबर यह है कि नासा को चार विशालकाय धूमकेतु का पता चला है जो धरती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

इनमें से एक का नाम 2023 FZ3 है। यह 150 फीट आकार का धूमकेतु है जो 67656 kmph की गति से धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह विशालकाय चट्टान धरती से 4,190,000 किमी की दूरी से गुजरेगी।

धरती की तरफ बढ़ रहे ये 4 धूमकेतु
नासा ने पृथ्वी के करीब आने वाले ऐस्टरॉइड की लिस्ट जारी की है। क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और उल्काओं से मिलकर बने ये छोटे आकाशीय पिंड धरती को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक के अधिकांश धूमकेतु धरती से बहुत दूरी से गुजरे हैं।

4 अप्रैल को 92 फीट लंबाई वाला एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के 1,400,000 किलोमीटर के दायरे से गुजरा। एक और क्षुद्रग्रह, लगभग एक बस के आकार का, 5 अप्रैल को पृथ्वी के पास से केवल 5,68,000 मील के संकीर्ण अंतर से गुजरेगा।

6 अप्रैल को 65 फीट लंबा एक घर के आकार का क्षुद्रग्रह पृथ्वी से 3,570,000 मील दूर होगा। क्षुद्रग्रह 2023 FZ3 150 फीट चौड़ा और एक हवाई जहाज के आकार का है। यह 67656 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और 6 अप्रैल को 4,190,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

45 फुट आकार का यह धूमकेतु बुधवार को 1,870,000 किमी की दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा।

82 फुट के हवाई जहाज के आकार का क्षुद्रग्रह आज 6,610,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा।

हवाई जहाज के आकार का 92 फुट का क्षुद्रग्रह 4 अप्रैल को 2,250,000 किमी की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा।

5 अप्रैल को, 65 फुट के घर के आकार का क्षुद्रग्रह 5,750,000 किमी की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा।

Related Posts

Leave a Comment