कोरोना के बाद अब डेंगू का कहर: 4 दिनों में भोपालपटनम ब्लाक में मिले डेंगू के 11 मरीज

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कोरोना के बढ़ते आकड़ों के बीच भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुड़ा में डेंगू का कहर पैर पसारने लगा है। बीते 4 दिनों में यहां 11 लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं। यह रविवार को 8 और बुधवार को 3 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार डेंगू संक्रमित 11 में से आठ मरीज पुलिस के जवान, दो बालक और एक बालिका पोटा केबिन की छात्रा है। विगत कुछ दिनों से भोपालपटनम क्षेत्र के अस्पताल में मरीज डेंगू टेस्ट किट में पॉजिटिव आ रहे थे। इसकी पुष्टि के लिए सैम्पल लेकर जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

जिसमें पांच जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। भोपालपटनम ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर देवेंद्र यादव के अनुसार स्वास्थ्य अमला की टीम लगातार क्षेत्र में सम्पर्क बना रही है।

Related Posts

Leave a Comment