राज्य की भूपेश सरकार प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने सतत् प्रयास कर रही है । अब इस कड़ी में माता कौशल्या जन्मभूमि के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकरों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। जिनकी शुरुआत 22 अप्रैल याने कल हो जाएगी | कल कौशल्या महोत्स्व का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे | कौशल्या महोत्स्व को लेकर भाजपा ने तंज कसा है ,उनका कहना है महोत्स्व के नाम पर शराब बेचने की शुरुआत की जाएगी |
दरअसल राज्य सरकार कौशल्या महोत्सव महोत्स्व का आयोजन कर रही है | इस आयोजन पर पूर्व मंत्री अजय अजय चंद्राकर ने कहा कि कौशल्या महोत्सव में राम वन गमन पथ में शराब बेचेंगे शराब बेचने की शुरुआत कौशल्या महोत्सव से की जाएगी | माता कौशल्या का जन्म कहा हुआ था, चंदखुरी में आ था की नहीं यह बता दें | इतिहास से तोड़ मरोड़ करने का हक नहीं सीएम या उनके संस्कृति मंत्री को नहीं है | वही भाजपा के बयान के बाद कांग्रेस कहा चुप बैठने वाली थी जवाब आया पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का | उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासी जानते है की यह प्रभु श्री राम का ननिहाल है और माता कौशल्या चंदखरी की रही है |
हमारी सरकार ने माता कौशल्या का भव्य मंदिर बनाया और राम वन गमन पथ का भी विकास किया | 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी बीजेपी ने कुछ नहीं किया और राम नाम से वोट मांगते थे | जब हम कुछ कर रहे हैं तो बीजेपी के नेताओं को तकलीफ हो रही है | जब जब चुनाव आते है तब भगवान राम को याद करते है ,बीजेपी को अब कुछ सूझ नहीं रहा है, और कांग्रेस ने उनसे मुद्दे छीन कर काम भी किया है इसलिए बीजेपी को तकलीफ हो रही है |
