पुलिस कंट्रोल रूम में रेंज आईजी ने ली समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के साथ, यूथ के लिये बेतहर कार्य करने का दिये निर्देश

by Kakajee News

रायगढ़। पुलिस कंट्रोल रूम में आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक लिया गया । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी के तय कार्यक्रम अनुसार करीब 4 बजे सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचे । पुलिस कंट्रोल रूम में उन्हें सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गई पश्चात वे अपराध समीक्षा बैठक में सम्मिलित होकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये हैं ।
अपराध समीक्षा बैठक के पूर्व श्री डांगी स्थानीय पत्रकारों से चर्चा कर अपना विजन बताया गया । श्री डांगी द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा गया कि पुलिस का मुख्य कार्य समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ अपराध मुक्त रखना है । इस पर बेसिक तरीके से कार्य किया जा रहा है , इसे और हम सब मिलकर और बेहतर करेंगे परंतु वर्तमान में युवा वर्ग के साथ, युवा वर्ग के लिए कार्य करना आवश्यक है इसलिए जब भी समय मिले पुलिस अधिकारी यूथ के बीच जाकर उनके लिए कार्य करें , उन्हें गलत राह पर जाने से रोका जाए। इसलिए बेहतर होगा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाए । युवा वर्ग व अन्य लोगों के साथ नौकरी के नाम पर हो रही ठगी को गंभीरता से लें । महिला, नाबालिगों के अपराधों में समय सीमा में चालान न्यायालय पेश करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं । पुलिस की छवि अच्छी हो सज्जन के सज्जनता से तथा क्रिमिनल के साथ सख्ती से पेश आए । आमजन को लगे कि पुलिस हमारे लिए है। पुलिस के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जावे । आमजन को अनावश्यक परेशान ना किया जाये । थाने में नाबालिक की रिपोर्ट पर तत्काल एफ.आई.आर दर्ज करें । थाना व थाना परिसर की साफ सफाई में विशेष ध्यान दिया जावे । पुलिस अधिकारी का लुक आउट बेहतर हो । थाना, चौकी प्रभारी का स्टाफ पर नियंत्रण हो ।
इसके पूर्व अपराध समीक्षा बैठक में एसपी रायगढ़ संतोष सिंह द्वारा वर्ष 2019 एवं 2020 में किए गए कार्यों की तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को इस वर्ष नई ऊर्जा के साथ पुलिसिंग को और भी बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं । अंत में उनके द्वारा सभी प्रभारियों को स्टॉफ पर नियंत्रण रखने एवं किसी की भी स्टाफ की शिकायत को इग्नोर ना कर अवगत कराने निर्देशित किया गया है। समीक्षा बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ थाना, चौकी, शाखा प्रभारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Comment