एसपी के निरीक्षण में नशे में मिले एसएचओ समेत तीन जवान, सभी सस्पेंड

by Kakajee News

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में एसएचओ नादौन समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एसपी के निरीक्षण के दौरान तीनों नशे की हालत में पाए गए। मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा ने थाने का निरीक्षण किया था।

 

एसएचओ योगराज चंदेल, एएसआई बेसरी राम और हेड कांस्टेबल सतिंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों सस्पेंड पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर हमीरपुर हेडक्वार्टर फिक्स कर दिया गया है। नादौन थाना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Related Posts

Leave a Comment