एसबीआई की कई सुविधाएं घर बैठे पाएं, डोर स्टेप बैंकिंग के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

by Kakajee News

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर का पिक अप, अकाउंट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट, टर्म ​डिपॉजिट रसीद के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। इस तरह की सुविधाएं भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को उनके घर पर ही मुहैया करा रहा है। स्टेट बैंक ने न केवल अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर यह जानकारी दी है बल्कि उसने ट्वीट भी किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप बैंक के टोल फ्री नंबर 18001037188 या 18001213721 पर कॉल करें।
बैंक के मुताबिक, डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के तहत ग्राहकों को घर पर कैश पिकअप, कैश डिलीवरी, चेक रिसीव करना, ड्राफ्ट की डिलीवरी, चेक मांग –पर्ची लेना, जीवन प्रमाणपत्र पिकअप, केवाईसी डॉक्युमेंट का पिकअप, फार्म-15 का पिकअप जैसी बैंक की कई सुविधाएं मिलती हैं।

सुविधा का फायदा उठाने के लिए ये करें
बैंक के ऐप, वेबसाइट या कॉल सेंटर के जरिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्टर किया जा सकता है। वहीं कामकाजी दिनों में टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल की जा सकती है। इस सर्विस के बारे में अधिक डिटेल्स के लिए आप https://bank.sbi/dsb पर विजिट कर सकते हैं। जबकि आप अपनी होम ब्रांच में भी संपर्क कर सकते हैं।
किसे मिलेगी यह सुविधा
डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए चेक जमा करने, पैसे निकालने और जमा करने से लकर जीवन प्रमाण पत्र लेने जैसी सुविधाओं को घर पर मुहैया कराया जाता है। डोरस्टेप सर्विस के तहत बैंक का कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और आपके कागज ले जाकर बैंक में जमा कर देगा। इस सर्विस से 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग व दृष्टि बाधित लोगों को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी। हालांकि ज्वॉइंट खाते वाले ग्राहक को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अवयस्कों के खाते यानी माइनर अकाउंट्स और सीसी या करंट अकाउंट वाले लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

Related Posts

Leave a Comment