लगातार पुलिस कर्मियों की पिटाई से कांगे्रस कार्यकर्ता हो रहे हैं बदनाम, भाजपा अब घेर रही है भूपेश बघेल को

by Kakajee News

विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ में पहले जगदलपुर थाने में आईपीएस अधिकारी से कांगे्रस कार्यकर्ताओं का विवाद उसके बाद हाथापाई तथा थाने में हंगामा का मामला अभी थमा नही था कि अब ताजा मामला छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर में देखने को मिल रहा है जहां कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने थाने परिसर में घुसकर पुलिस कर्मियों की बेतहाशा पिटाई कर दी और जमकर गंदी गालिया देते हुए हंगामा मचाया। मजे की बात यह है कि सत्ता में सरकार होनें के बावजूद कांगे्रसी कार्यकर्ताओं के इस प्रकार की हरकतें कांगे्रस को ही कटघरे में खड़ा कर रही है और सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि एक ओर तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह कहते हैं कि बजरंग दल पर जल्द ही बैन लगाने की तैयारी उनकी सरकार कर रही है लेकिन सत्ता में बैठे सरकार के कार्यकर्ता ही जब खुली गुडागर्दी करते हुए खाकी वर्दी पर रोब जमाये तो उसे क्या कहेंगे। ऐसे मुद्दों को अब भाजपा उठाकर भूपेश बघेल सरकार को घेरने में जुट गई है।

विश्रामपुर में तीन दिन पहले किसी बात को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता जमकर उत्पात मचाते हुए थाने परिसर में घुसकर एक पुलिस वाले की गर्दन पकड़कर पिटाई करते हुए खींचते हुए बाहर ले जाते हैं और इस पूरे मामले में तीन दिन गुजर जाने के बाद भी किसी भी कांगे्रस कार्यकर्ता पर न एफआईआर दर्ज की गई है और न ही इस मामले में विश्रामपुर के पुलिस अधिकारी मीडिया को जानकारी दे रहे हैं।

 

 

जानकार सूत्र बता रहे हैं कि विश्रामपुर थाने में बाबी अग्रवाल व उनके साथी न केवल गाली गलौज करते हुए उत्पात मचाते हैं बल्कि जब वहां मौजूद पुलिस कर्मी उनकी गुडागर्दी का विरोध करते हैं तो बाबी अग्रवाल व उनके समर्थक खाकी वर्दी वालों को गर्दन पकड़कर खीचते हुए बाहर ले जाते हैं। इतना ही नही इस थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी बचाव के लिये सामने नही आते हैं और मामले की पूरी जानकारी विश्रामपुर पुलिस अधीक्षक को भी दी जाती है पर किसी ने भी इसका संज्ञान नही लिया।

 

अब इस मामले को भाजपा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करते हुए भूपेश बघेल से यह सवाल कर रही है बजरंगियों को उत्पाती कहने वाले मुख्यमंत्री पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का नजारा देखे ले और ऐसे में उन पर कार्रवाई तो दूर वे मौन वत्र साध चुके हैं।

भाजपा के नेताओं ने सोशल मीडिया में विश्रामपुर थाने में होनें वाले इस उत्पात को वायरल करते हुए जनता को बता रही है कि कैसे एक के बाद एक कांगे्रसी कार्यकर्ता खुली गुंडागर्दी करते हुए खाकी को भी नही बख्स रही है तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।

Related Posts

Leave a Comment