रायपुर। कुछ वर्षों से ईडी छत्तीसगढ़ में सक्रिय है और लगातार छापेमार कार्यवाही कर रही है। आज ED ने प्रेस नोट जारी कर ईडी ने चौंकाने वाले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। इस प्रेस विज्ञप्ति में करोड़ो रुपए के घोटाले का दावा किया है।
ईडी के अपने प्रेस नोट में यह बताया गया कि 2019 से लेकर 2022 तक अनवर ढेबर द्वारा मनी लांड्रिंग के माध्यम से 2000 करोड़ों रुपए का प्रमाण हमें प्राप्त हुआ है।
इसकी संख्या आगे बढ़ सकती है शराब घोटाला के साथ अन्य कोटाले भी इस में जुड़े हुए हैं । छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी विभाग बस्तर संभाग से ही शायद संचालित हो रहा है क्योंकि आबकारी मंत्री बस्तर संभाग के सुकमा जिले से आते हैं और आबकारी सचिव जो पहले पूर्ण रूप से थे बाद में सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा में है वह भी बस्तर संभाग के जगदलपुर से आते हैं।
पता नहीं अनवर ढेबर का यह शराब घोटाला रायपुर से जगदलपुर होते हुए कहीं सुकमा तक ना पहुंच जाए। सुकमा में एक ऐसी चर्चा थी चल रही है कि महल नुमा जो बंगला बन रहा था उसका काम भी ईडी की सक्रियता के कारण बंद कर दिया गया है हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन यह चर्चा सुकमा में आग की तरफ फैली हुई है।


