सरगुजा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने की घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई वहीं आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास घटित हुआ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुल्हा दुल्हन को छोड़ वापस लौट रहा वाहन अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाईक सवार युवक को बचाने के चक्कर में अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची लखनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने घायलों को उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
