260
पुलिस ने चार दिन से लापता नाबालिग के साथ एक सब इंस्पेक्टर को होटल में पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, 13 मई को पुलिस को एक नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जगह-जगह जांच कर रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात पुलिस की एक टीम ने शहर के एक होटल में दबिश दी। यहां पर सब इंस्पेक्टर सरदार अली को नाबालिग के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
