रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह की टीम द्वारा जिले में सिलसिलेवार रूप से बाइक चोरी उजागर किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज कोतवाली स्टाफ द्वारा रामभांठा किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली कृष्णकांत सिंह को सूचना मिली कि दरोगापारा-कोतरारोड़ क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहें हैं, जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, श्यामदेव साहू, आरक्षक हेमन पात्रे, लखेश्वर पुरसेठ को संदिग्धों युवकों की पतासाजी के लिए रवाना किए । स्टाफ द्वारा दोनों संदिग्धों को शाम करीब 16.30 बजे एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश करते समय धर दबोचे जिनसे कड़ी पूछताछ पर शहर में 06 स्थानों पर बाइक चोरी कर अपने किराये मकान में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों द्वारा सभी बाइक के नंबर प्लेट निकाल लिये थे, जिन्हें उनके मेमोरेंडम पर बरामद कर थाना लाया गया है । पकड़े गये दोनों आरोपी सुखदेव चौहान पिता महादेव राम चौहान उम्र 30 वर्ष साकिन दौराला थाना लैलूंगा ,देवनाथ साय पैकरा पिता अर्जुन साय पैकरा उम्र 40 वर्ष ग्राम भेलवा थाना तुमला जिला जशपुर बताये कि पिछले 1 माह से रायगढ़ के रामभांठा में किराए के मकान में रह रहे थे । दोनों भीड़भाड़ वाले स्थान पर कमजोर लॉक की खड़ी बाइक को निशाना बनाते थे । कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा, घरघोड़ा तथा जशपुर, सरगुजा जिला के कई थानों में करीब 23 मामले चोरी व अन्य अपराध के दर्ज हैं । आरोपी देवनाथ साय पैकरा तुमला थाने का निगरानी बदमाश है। कोतवाली पुलिस आरोपियों पर धारा 41(1+ 4) 379,34 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
351
