एटीएम कांड का आंठवा आरोपी भी पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस फरार आरोपी कीर्तिध्वज को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

by Kakajee News

रायगढ़। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 08 अगस्त 2019 की रात्रि थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ अन्तर्गत केन्द्रीय विघालय सर्किट हाऊस के पास स्थित एटीम मशीन को तोडफ़ोड़ कर एसबीआई एटीएम के कैश फीट बैंक से 26.65 हजार रूपये चोरी कर भाग गये थे ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रायगढ़ द्वारा ए.एस.पी. अभिषेक वर्मा एवं सी.एस.पी. अविनाश सिंह के सुपरविजन में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया । इस विशेष टीम द्वारा थाना तमनार अन्तर्गत ग्राम महलोई के 03 युवक सुरेश गुप्त परमेश्वर भगत और उनके साथी कार्तिक भगत को तीसरे ही दिन धर दबोचा गया, जिन्होने पूछताछ पर अपने 05 अन्य साथी नन्दू साहू निवासी पडिगांव तमनार, जसबीर सरदार निवासी ग्राम कुसमेर थाना तमनार, मयंक यादव निवासी ग्राम लमडांड तमनार, राजेश कुमार निवासी ग्राम हमीरपुर तमनार एवं कीर्तिध्वज कुमार निवासी ग्राम बुडिया के साथ घटना को अंजाम देना और चोरी के रूपयों को आपस में बांट लेना बताये थे ।
पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी कर सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की रकम से बचे हुये रकम व चोरी के रकम से खरीदी गई सम्पत्ति को बरामद किया गया है । चोरी की वारदात में शामिल आरोपी कीर्तिध्वज सिदार बटवारे में मिले करीब ढाई लाख रूपये लेकर ओडिसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश दिल्ली, में छिपकर रह रहा था । कोतवाली पुलिस लॉकडाउन के दौरान टीम दिगर प्रान्त आरोपी की पतासाजी के लिये नहीं भेज पाई थी । इसी बीच आरोपी के घर तमनार आने की जानकारी मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है ।
आरोपी कीर्तिध्वज सिदार पिता स्व. राजेन्द्र सिदार उम्र 24 साल निवासी ग्राम बुडिया थाना तमनार द्वारा अपराध स्वीकार कर चोरी में मिले रकम दूसरे राज्यों में रहने के दौरान खर्च हो जाना बताया, विवेचना में आरोपी द्वारा साक्ष्य विलोपन करना पाये जाने से धारा 03 सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम जोड़ी जाकर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।
यहां यह बताना उल्लेखनीय है कि आरोपी के सभी साथी जेल में निरूद्ध है, किसी को भी जमानत नहीं मिली है । कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचना दौरान इस प्रकरण में 7,76,000 कैश एवं 1,50,000 के सामान (दो मोटरसाइकिल एक मोबाइल) तथा 3,00,000 कीमती का एटीएम मशीन के पार्ट्स जप्त कर प्रकरण में कुल 12,26,000 रुपए का बजाफ्ता शुमार किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया जा चुका है । आरोपी कीर्तिध्वज सिदार के विरूद्ध धारा 173(8) के तहत पूरक चालान पेश किया जावेगा । कोतवाली टी.आई. कृष्णकांत के दिशा निर्देशन पर आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक जे.पी. निषाद की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

Leave a Comment