प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की प्रदेश आई टी सेल टीम घोषित, पवन शर्मा प्रदेश सह संयोजक,दुर्गेश डनसेना आडियो वीडियो प्रभारी और सौरभ चौधरी बिलासपुर सम्भाग प्रभारी बनाये गए

by Kakajee News

रायगढ़:- प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए राष्ट्रवादी विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार और लोंगो को एक मंच में लाने के लिए आज प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की छत्तीसगढ़ प्रदेश आई टी सेल टीम का गठन हुआ।

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनिल कौशिक जी,राष्ट्रीय महासचिव माननीय सच्चिदानन्द उपासने जी व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सोनकर जी की अनुशंसा से आज हुआ,रायपुर से अभिजीत पाण्डेय को इसके प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया गया है,वही रायगढ़ से पवन शर्मा,दुर्ग से राकेश साहू व रायपुर से अमित डोये को सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। वही सोशल मीडिया में राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर रायगढ़ जिले के सोशल मीडिया से जुड़े दुर्गेश डनसेना को आडियो वीडियो का अहम प्रभार दिया वही सौरभ चौधरी को विलासपुर संभाग की अहभ जिम्मेदारी दी गयी है।

इन सभी की नियुक्तियों पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के मंजुल दीक्षित ने स्वागत किया है और बताया कि इससे रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने में बहुत मदद मिलेगा और हम सोशल मीडिया के साथियों के साथ मिलकर अच्छा काम कर सकेंगे, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से जुड़े राष्ट्रवादी विचारधारा के साथियों ने भी इनकी नियुक्ति का वरिष्ठ साथियों को आभार किया है।

Related Posts

Leave a Comment