238
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के एथलीट निषाद कुमार ने देश को पुरुष हाई जंप में दूसरा मेडल दिला दिया है। निषाद ने 2.06 मीटर की ऊंची जंप लगाकर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। निषाद ने मेडल पर कब्जा करने के साथ ही नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। इससे पहले सुबह टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने भारत का पैरालंपिक 2020 में खाता खोला और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। हालांकि, उनको फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी यिंग झोऊ के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया।
