नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

मेरठ में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. मवाना थाना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बलरामपुर जिले के आफताब अहमद को हिरासत में लिया है. उसके पास से बस्ती जिले की दो लड़कियां बरामद हुई हैं. खुलासा हुआ कि आरोपी उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने यहां लाया और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक आफताब अहमद बलरामपुर जिले में गौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके कब्जे से दो युवतियां मिली है, जिनकी उम्र 15 और 22 वर्ष है. पुलिस के अनुसार आफताब नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है. आरोपी आफताब पिछले 3 साल से 22 वर्षीय युवती के संपर्क में था. इस युवती ने 15 वर्षीय लड़की आफताब से मिलवाया. जिसके बाद आफताब दोनों को नौकरी दिलाने के बहाने मथुरा ले आया. इसके बाद उन्हें मेरठ के मवाना क्षेत्र में लाकर किराए के मकान में रहने लगा. इस दौरान उसने दोनों लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. पुलिस को इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों द्वारा दी गई. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई. एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को बस्ती पुलिस ले गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आफताब नौकरी के तलाश में घूम रही युवतियों से पहले दोस्ती करता था. फिर नौकरी का झांसा देकर बाद शारीरिक संबंध बनाकर उनकी वीडियो बना लेता था. उस वीडियो के सहारे वह युवतियों को ब्लैकमेल कर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था. पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में आफताब अकेला नहीं है, कुछ और लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

Related Posts

Leave a Comment