धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना 22 को, कलेक्टोरेट का करेंगे घेराव, हुई बैठक

by Kakajee News

रायगढ़। जिला भाजपा कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक आहूत की गई थी, जिसमे भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के द्वारा प्रदेश सरकार के धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया है, जिसके तैयारी को लेकर बैठक रखी गई थी इस बैठक मे पूर्व सभापति पार्षद सुभाष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।
नगर भाजपा अध्यक्ष के अध्यक्षता में कार्यक्रम की सफलता व अधिक से अधिक वरिष्ठ भाजपा परिवार के सदस्य व कार्यकर्ता मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानित सदस्य गण की अपने भाजपा परिवार के सदस्यों व छत्तीसगढ़ की गंगा जल हाथ में रख कर झूठी वायदे करने वाली किसान विरोधी सरकार के खिलाफ 22 जनवरी के जेल भरो आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा उपस्तिथि हो इसकी चिंता करते हुए, तथा इस सरकार से जो भी पीडि़त व्यक्ति या परिवार को इस धरना प्रदर्शन में शामिल कर भूपेश सरकार की ईंट से ईंट बजाने में भारतीय जनता पार्टी के इस विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने एक स्वर में सफल बनाने को संकल्प लिया , जय जवान जय किसान के नरों के साथ सभा का समापन हुआ। आज श्रीमती शोभा शर्मा, सीनू राव, सूरज शर्मा, शक्ति अग्रवाल, प्रवीण द्विवेदी, डिग्री लाल साहू, मनीष गांधी ने संबोधित किया। आज के बैठक में परितोष शुक्ला, आकाश मिश्रा, श्रवण सिदार, अनिल कटियार, तेज सिंह गहलोत , सौरभ चौधरी,अंशु टुटेजा,अनीता मसीह, गंगोत्री साय जी ,शकुन्तला रतेरिया, भोला राम चौहान, अशोक पाल, ईशा कृपा तिर्की, खुल्लू सारथी, सतनाम सिंह, मितेश शर्मा, साहिल मनिहार, सैयद इफ्तेखार आज के कार्यक्रम मे उपस्थित रहें।

Related Posts

Leave a Comment