जेल के बाथरूम में चादर को फाड़ कर रस्सी बनाकर लगा ली फांसी

by Kakajee News

Desk News यमुनानगर जिला कारागार में करीब 30 वर्षिय बंदी अंशुल जैन ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक बूडिया गांव का रहने वाला था जोकि इसी साल की छह अप्रैल से एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में बंद था। अंशुल ने फंदा जेल के बाथरूम में ही चादर को फाड़ कर उसकी रस्सी बनाकर लगाया था। बताया जा रहा है अंशुल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था। उसकी परेशानी के बारे में अन्य बंदियों ने पूछना चाहा लेकिन कुछ नहीं बताया। घटना रविवार शाम पौने छह बजे की है। उधर जैसे ही मामले की सूचना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम को पता चली। टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।

Related Posts