कलाकारों के साथ दुर्व्यवहार किया कांग्रेस ने – अनुज शर्मा

by Kakajee News

एक तरफ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहाँ कलाकारों के साथ भेट मुलकात कर रहे है , उनसे चर्चा कर रहे है । तो दूसरी तरफ भाजपा ने राज्य की भूपेश सरकार पर कलाकारो के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है ।

भाजपा नेता और कलाकार अनुज शर्मा कहा कि जब जाने का समय आया तब कलाकारों की याद आई है सरकार को ,सिर्फ दिखावा करने जानते हैं कुछ करने नहीं जानते । उन्होंने कहा कलाकार बहुत से सेंसेटिव होते हैं ,कलाकारों के लिए सरकार के खिलाफ कोई व्यवहार नहीं है , सिर्फ दिखावा करते हैं । जब किसी कार्यक्रम की बारी आती है तो चिन्हित कलाकारों को उपकृत करने का काम किया जाता है ।

पहले कलाकार भेदभाव के शिकार नहीं होते थे लेकिन अब यह हो रहा है । कलाकारों ने बड़ा आंदोलन किया था जिसमें सबसे पहले बात यह है कि मल्टीप्लेक्स हमें छत्तीसगढ़ी फिल्म कंपलसरी होना चाहिए , लेकिन अभी तक ऐसी कोई पॉलिसी नहीं बना पाए फिल्म फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष अभी तक नहीं बन पाया । फिल्मों में सब्सिडी आज तक नहीं दे पाई । छत्तीसगढ़िया बाद की बात करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों को ही अंदेशा सरकार कर रहा है ।

Related Posts