विकासखंड नरहरपुर के दुरस्त एवम पहुंच विहीन ग्राम सराईपानी में ब्लाक स्वस्थ्य अधिकारी नरहरपुर के आदेश अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही के स्वास्थ्य दल के द्वारा शिविर लगाकर स्वस्थ सेवाएं दी गई, जिसमे सभी घरों का सर्वे कर गैर संचारी रोग,मलेरिया जांच,मच्छरदानी की उपयोगिता , मौसमी बीमारी की जांच कर समस्त मरीजों का उपचार किया गया,
इस गांव में 18 परिवार में 38 जनसंख्या बसे हुए हैं, जिसमे मुलभूत सुविधा से वंचित यह परिवार पहाड के 40 फिट ऊंचाई पर बसा हुआ है,सरईपानी नाम से बसा यह गांव पहुंचने के लिए 10 कि मी पैदल ही पहूचना पड़ता है आज भी वाहा के लोग झरिया का पानी का उपयोग कर जीवन यापन कर रहे हैं ,और पगडंडी रास्तो से आना जाना कर रहे हैं,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही की टीम ने आज 10 कि मी पैदल चल कर सरई पानी पहुंचा और शिविर लगाकर सभी प्रकार के बिमारी का इलाज किया जिसमें मलेरिया का 1पाजिटीव,मच्छरदानी की उपयोगिता 07 घरों में, बी पी के 14 मरीज , शुगर के 05, दस्त के 02, आयुष्मान कार्ड 12 और एनीमिया के 04 महिलाओं का उपचार किया गया, स्वस्थ्य टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बासनवाही के डां कुमुद सिंह कुंजाम,एन के भारतद्वाज,डी एस ठाकूर,पोरेन्द गंजीर, राधिका पटेल, गोदावरी साहू, चन्द्र प्रकाश साहू, राजेंद्र मरकाम, पोषण लाल धुर्व, किर्तन सिन्धा,भगवानी साहू,नोहर नेताम,शोभराय यादव आदि शामिल थे
