सोशल मीडिया पर लोग जंगली जानवरों की वीडियो को बड़े चाव से देखते हैं। जानवरों का अजीब स्थिति में इंसानों से मिलना या फिर डराने वाले वाकये। इस तरह के वीडियो ऑनलाइन खूब देखे जाते हैं। ऐसे में वीडियो अगर सांप को हो तो लोग खूब रूचि लेकर देखते । सोशल मीडिया पर हाल ही एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप एक आदमी के स्कूटी में फंस गया है और आदमी सांप को निकालने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो:
यह वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखते हुए आपकी सांस भी रूक सकती है. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही आदमी स्कूटी का बोनट खोलने की कोशिश करता है और सांप हमला करने के लिए तैयार हो जाता है। कुछ देर बाद आदमी एक प्लास्टिक का कंटेनर लाता है और सांप को सावधानी से अंदर ले जाता है। अंत में, वह सांप को कंटेनर के अंदर रखने में कामयाब होता है और उस पर ढक्कन लगा देता है।
इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुसंता नंदा ने ट्विटर पर एक साल पहले पोस्ट किया था लेकिन यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे पोस्ट करते हुए नंदा ने लिखा, “बारिश के मौसम में ऐसे मेहमानों आना आम है लेकिन सांप को पकड़ने का यह तरीका सही नहीं है इसे कभी न आजमाए।”
