205
कांकेर। इस वक़्त की बड़ी खबर कांकेर जिले से निकलकर सामने आ रही है, जहां डेंगू से एक बालक की मौत वहीं मृतक के छोटे भाई को बेहतर उपचार के लिए धमतरी रिफर किया गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चारामा सरकारी अस्पताल में बालोद जिले के ग्राम कंकालिन के रहने वाले दो सगे भाइयों को डेंगू के डंक से गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप लगाया है। वहीं मृतक युवक के छोटे भाई को बेहतर उपचार मुहैय्या करने धमतरी अस्पताल में रिफर किया गया है।
