183
मरवाही। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले से निकलकर सामने आ रही है, जहां एक खेत मे युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मरवाही जिले के सिवनी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक खेत के मेड में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लाश मिलने की सूचना से मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद मृतक युवक की शिनाख्त नागेंद्र शर्मा के रुप मे हुई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
