BREAKING NEWS सेल्फी लेते समय पानी के तेज बहाव में बह गया छात्र, दोस्तों के साथ पहुंचा था घूमने, गोताखोरों की टीम शव को ढूंढने में जुटी

by Kakajee News

जशपुर। दोस्तों के साथ मांड नदी में बने एनीकेट घूमने जाने के दौरान एक छात्र को सेल्फी लेना उस वक्त महंगा पड़ गया जब अचानक पैर फिसलने की घटना में वह पानी के तेज बहाव में बह गया। मामला जशपुर जिले के किलकिला गांव का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की जशपुर जिले के पत्थलगांव के किलकिला गांव में सुबह एक 10वीं का छात्र अपने दोस्तों के साथ मांड नदी में बने एनीकट घूमने गया था। इस दौरान जब छात्र सेल्फी ले रहा था उसी वक्त अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया जिससे पानी के तेज बहाव में छात्र बहकर गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचकर छात्र के शव की तलाश में जुट गई है।

Related Posts