Big Breaking एक ही परिवार के 04 लोगों की फावड़ा मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ….. पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

 

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणवश अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों की फावड़ा से हत्या कर दी। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवरी गांव में एक व्यक्ति ने किसी बात को बडी वारदात को अंजाम देते हुए फावड़ा मारकर पत्नी समेत 3 बेटियों की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। एक साथ 4 लोगों की हत्या की घटना से जहां पूरे घर मे खुल बिखरा पड़ा था वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

एक ही परिवार के चार लोगों हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

 

Related Posts