रायगढ़। रायगढ़ में लंबे समय से पत्रकारिता को एक नई दिशा देने में जुटे वरिष्ठ पत्रकार संजय बहिदार के संपादन में साप्ताहिक अखबार केलो धानी का आज विमोचन हुआ। स्थानीय जानकी होटल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय, रायगढ़ नवीन कदम के संपादक व प्रेस क्लब सचिव नवीन शर्मा, साप्ताहिक रजत किरण के संपादक पुनीराम रजक एवं पत्रकारों की मौजूदगी में साप्ताहिक केलो धानी का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पुनीराम रजक ने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा दौर में इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा वरिष्ठ पत्रकार संजय बहिदार लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। साप्ताहिक केलो धानी आमजनता से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। उन्होंने श्री बहिदार के विनम्र स्वभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता भी उनके स्वभाव में है।

मोचन कार्यक्रम में रायगढ़ प्रेस क्लब के सचिव नवीन शर्मा ने संजय बहिदार की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री बहिदार बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय ने पूर्व और मौजूदा दौर की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि अखबार निकालना बेहद कठिन कार्य है, उसके बाद भी नया अखबार निकालने का साहस एक विशुद्ध पत्रकार ही कर सकता है। हालांकि आज संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन अन्य चुनौती तो है।
