भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, जिले के नदी नाले उफान पर, नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी, कहीं पुल डूबा तो कहीं पुल बहा…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर से हो रही झामाझम बारिश के कारण केलो नदी का जलस्तर बढ़ जाने और केलो डेम के कुछ गेट खोल दिये जाने के कारण आज गुरूवार की सुबह से चकप्रथ के अलावा मरीन ड्राईव पूरी तरह पानी में डूब गया। असर खासा असर यातायात पर पड़ा दोनो मार्गो में पानी भर जाने की स्थिति में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कलेक्टर कार्यालय पहुंच मार्ग के पुल में वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में और अधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई जिससे नदी किनारे बसें गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बुधवार को मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी जिसके तहत रायगढ़ में सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था। जहां दोपहर 1 बजे के बाद जो बारिश शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही और गुरूवार की दोपहर तक जारी रही। काफी लंबे समय बाद जमकर बारिश होनें से जहां लोगों को बढ़ी हुई गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश की वजह से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि पूरे जिले भर में झमाझम बारिश होनें से केलो नदी के अलावा अन्य नदी नालों को जल स्तर काफी अधिक बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। साथ ही साथ शहर के कई मोहल्लों व कालोनियों में लोगों के घरों में भी पानी घूस गया।

बीते 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से चक्रपथ के अलावा मरीन ड्राईव पूरी तरह डूब गया जिस कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा दक्षिण इलाके की ओर जाने वाला चक्रपथ मार्ग अवरूद्घ होने से एवं चक्रधर नगर फाटक हर दो मिनट के अंतराल में बंद होने से शनि मंदिर वाले रास्ते का उपयोग होने लगा इससे यातायात दबाव बढ़ गया और इस मार्ग में लगातार वाहनों की लंबी लाईन लगी रही। साथ ही जिला कार्यालय आने वाले अधिकारियों के वाहन समेत आम जनता जाम में फंसे रहे।


और अधिक बिगड़ सकते है हालात
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आगामी 24 घंटे में और अधिक बारिश होनें की चेतावनी जारी की गई है। जिससे हालात और अधिक बिगड़ सकते है। जिसके तहत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई और महानदी, मांड नदी, केलो नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही गई है।


पानी के तेज बहाव में बह गया पुल
बुधवार की दोपहर से हो रही लगातार बारिश का कहर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा हैं जहां घरघोड़ा से कुडुमकेला के मध्य एक पुल पानी के तेज बहाव में पूरी तरह बह गया जिससे कुछ गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लोगों ने गांव जाने के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है। इसी तरह लैलूंगा के पिपराही क्षेत्र में भी पुल से उपर से पानी जाने से इस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट
इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। बारिश की वजह से जहां-जहां समस्या आई है उन सभी जगहों में पुलिस की टीम प्रशासन के नायब तहसीलदार के साथ मिलकर पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गो का उपयोग किया जा रहा है। दीपक मिश्रा ने यह भी बताया कि नदी किनारे बसें हुए गांवों का अलर्ट किया जा रहा है। आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, साथ ही साथ नगर सेना, एसडीआरएफ की टीम भी अलर्ट है।

Related Posts