रायगढ़। शहर के हृदयस्थल सत्तीगुड़ी चैक में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे कुछ गुडा तत्वों द्वारा सरेआम एक लड़के की बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल होनें के बाद शहर में चर्चा का दौर गर्म हो गया है। लोग यह पूछने लगे हैं क्या हमारा शहर यूपी बिहार की तर्ज पर गुडा तत्वों की सरपरसती में जी रहा है।
इस वीडियो में शहर के सत्तीगुड़ी चैक में रात करीब 9 बजे 8 से 10 लड़के एक युवक की बेतरतीब पिटाई कर रहे हैं और इस अकेले युवक को बचाने काफी देर तक कोई भी सामने नही आया। बताया जा रहा है कि मरते दम तक युवक की पिटाई करने के बाद युवक की बाईक को वहीं पर गिराकर आरोपीगण इस युवक को उठाकर कोतरा रोड़ की तरफ कहीं ले गए हैं। यहां सवाल यह उठता है कि क्या हमारा शहर गुंडातत्वों के कब्जे में है। गौरतलब रहे कि पिछले दिनों गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी लगभग हर दिन झगड़ा मारपीट की घटनाएं सामने आई है और शराब में धुत्त कथाकथित गणेश भक्तों ने राह चलने वाले बेकसुर लोगों की यहां तक की छोटे बच्चों तक से मारपीट की है। इसके बावजूद इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। सवाल यहां यह भी उठता है कि आखिर शहर के चैक-चैराहों पर लगाये गए सीसीटीवी कैमरे में निगरानी रखी भी जा रही है या नही, क्योंकि अगर इन सीसीटीवी कैमरों पर सतत निगरानी रखी जाती तो पुलिस थाने से चंद मीटर की दूरी पर हो रही मारपीट की सूचना पुलिस को घटना घटने के बाद नही मिलती। सूत्र बताते हैं कि युवक के साथ जमकर मारपीट करने के बाद आरोपी युवक उसे कोतरा रोड़ की तरफ बंधक बनाकर ले गए हैं और पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है। शहर में बढ़ते गुंडा तत्वों के आतंक और सरेराह हो रही इन घटनाओं पर पुलिस कप्तान को तत्काल संज्ञान लेकर ऐसे वारदातों पर अंकुश लगाने की जरूरत है ताकि पुलिस के प्रति ऐसे असामाजिक तत्वों के मन में खौफ कायम रहे।
232
