Desk News:- दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां पर बढ़ती बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। नौकरी के लिए लोग इधर-उधर भटक कर रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां पर लोग कर्मचारी के लिए तरस रहे हैं। उन्हें काम करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। खूबसूरत जगह और अच्छी सौलरी होने के बाद भी लोग नौकरी नहीं करना चाहते हैं।
हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं। यह स्थान देखने और रहने के लिए बेहद खूबसूरत है। यहां पर नौकरी करने वालों को बिल्कुल जन्नत जैसी सुंदर जगह पर रहने के लिए एक घर मिलेगा। शहरी भीड़-भाड़ और प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि सैलरी भी अच्छी होगी। दिलचस्प यह है कि इस नौकरी के लिए किसी खास डिग्री की भी आवश्यकता नहीं है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी यूनाइटेड किंगडम (यूके) के एक सुदूर द्वीप में निकली है। यहां पर बेहद कम लोग रहते हैं। स्कॉटलैंड के शेटलैंड मेनलैंड से 24 मील दूर Fair Isle नाम का आइलैंड स्थित है, जहां पर सिर्फ 60 लोग रहते हैं। यहां लोग खेती और मछली पकड़कर अपना जीवन यापन करते हैं।
लगभग 6000 साल से यहां इसी तरह की आबादी है। 14वीं सदी में यह जगह नार्वे के पास था, लेकिन वर्तमान समय में स्कॉटलैंड का हिस्सा है। इस द्वीप में MV Good Shepherd नाम की फेरी पर एक डेकहैंड की नौकरी दी जा रही है। अगर आप इस नौकरी के लिए पास हो जाते हैं, तो इतनी सुविधाएं मिलेंगी कि जीवन बन जाएगा।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवार को हफ्ते में सिर्फ 31.5 घंटे काम करना होगा। साल भर में £24,539 यानि भारतीय मुद्रा में करीब 24,87,230 रुपये सैलरी मिलेगी। इसमें स्कॉटिश सरकार की तरह से हर साल दिए जाने 1,29,697 का Distant Islands Allowance भी शामिल रहेगा। कर्मचारी को परिवार के साथ रहने के लिए सुंदर घर भी मिलेगा।
