महिला की गला रेतकर हत्या, महिला के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम…

by Kakajee News

Desk News:- जंगल में दो दिन पहले महिला की गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रकम वसूलती थी। वह 26 बीघा जमीन बेचकर महिला पर खर्च कर चुका था।

अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा था। बावजूद इसके महिला दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव रानी नागल में बुधवार को महिला का गर्दन कटा शव मिला था। मृतका की पहचान भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला के रूप में हुई थी।

 

महिला के पति ने भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर निवासी मुन्तयाज और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल और कॉल डिटेल के जरिए मुन्तयाज की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

 

आरोपी ने बताया कि महिला से उसके लंबे समय से अवैध संबंध थे। वह अब तक 26 बीघा जमीन बेच चुका है। महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। रकम न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसकी भनक आरोपी की पत्नी और बेटे को भी हो गई थी। जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।

 

आरोपी ने बताया कि वह महिला को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने देखा कि 18 अक्तूबर की सुबह के समय महिला घर से दवा लेने के लिए निकली थी। इसके बाद आरोपी उसके पीछे आ गया था। सुबह करीब दस बजे वह भोजपुर में महिला से मिला और उसे रानी नांगल के जंगल में स्थित मजार पर चलने को कहा।

 

महिला उसके साथ चलने को तैयार हो गई थी। तब उन्होंने 100 रुपये में ई-रिक्शा बुक किया। मजार से पहले ही आरोपी और महिला ई-रिक्शा से उतर गए थे। इसके बाद आरोपी महिला को गन्ने के खेत में ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद वहां से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी से चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

Related Posts