रायगढ़। छाल पुलिस द्वारा आज छाल क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता रैली तथा छाल बाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
पुलिस मुख्यालाय के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ में 32 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर 18 जनवरी से एक माह तक चलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय एवं अनुविभागों में अलग-अलग तिथियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज खरसिया अनुविभाग के थाना छाल क्षेत्र में उपनिरीक्षक जवाहरलाल राठौर के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली छाल क्षेत्र में निकाला गया। रैली में शामिल समस्त स्टाफ ग्राम छाल के बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल से बातें नहीं करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओव्हर स्पीड से बचने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई तथा आमलोगों व वाहन चालकों में यातायात नियमों वाले पाम्पलेट का वितरण किया गया है।
318
