नया साल सभी के लिए खुशियां लेकर आता है और इसकी शुरुआत जल्द ही होने वाली है। नए साल के शुभ अवसर पर कुछ लोग नए काम शुरुआत भी करते हैं। यहीं नहीं कुछ लोग इस दिन नया प्रण भी लेते हैं। इस दौरान कुछ घरों में पूजा-पाठ का आयोजन भी किया जाता है। मुख्य रूप से नए साल के दिन घर की साज-सज्जा व समान के रख रखाव पर ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है यदि इस दिन घर को साफ रखा जाए तो पूरे साल घर में बरकत होती है। इस दौरान सभी घर से पुराने कैलेंडर हटा कर नए कैलेंडर लगाए जाते है। जिससे नव वर्ष में आने वाले सभी त्योहारों से परिचित रहा जा सकते है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि कैलेंडर को वास्तु के अनुसार लगाया जाए, तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
नए साल के कैलेंडर को लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
घर में नए साल का कैलेंडर लगाने से पहले पुराना कैलेंडर हटा दें। इसके बाद ही दीवार पर 2024 का नया कैलेंडर लगाए। वास्तु के अनुसार घर में पुराना कैलेंडर लगे रहने से आपकी तरक्की और जीवन पर इसका असर पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार नए साल के कैलेंडर को घर की उत्तर पश्चिम या पूर्वी दीवार पर ही लगाएं। कैलेंडर को भूलकर भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
अगर आप घर में तस्वीरों वाला कैलेंडर लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कैलेंडर पर तस्वीर सकारात्मकता का संदेश देने वाली ही हो। कभी भी हिंसक जानवर, दुखी चेहरे या नकारात्मक तस्वीरों वाले कैलेंडर को घर में नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी कैलेंडर न लगाए। ऐसा करने से आपकी तरक्की के रास्ते बंद हो सकते हैं।
नए साल के कैलेंडर को दरवाजे के पीछे न लगाएं। ऐसा करना बहुत अशुभ होता है। इसलिए सही दिशा में ही कैलेंडर लगाने की सलाह दी जाती है।
130
