BIG BREAKING NEWS पर्यटक स्थल में हुआ बड़ा हादसा, 20 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटक महिला, रेस्क्यू कर निकाली गई महिला…पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

अंबिकापुर। इस वक्त बड़ी खबर सरगुजा संभाग में स्थित पर्यटक स्थल मैनपाट से निकलकर सामने आ रही है जहां 20 फीट गहरी खाई में गिरने से एक महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में स्थित पर्यटक स्थल मैनपाट में इन दिनों काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रदेश के कई जिलों के अलावा आसपास के राज्यों से भी पर्यटक यहां परिवार और दोस्तों के साथ घुमने पहुंचते हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से मैनपाट घुमने आई एक महिला पर्यटक का पैर फिसलने से वह 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर महिला को खाई से बाहर निकाला गया है। खाई में गिरने से महिला का दोनों पैर टूट गया जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलेश्वरपुर में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

Related Posts