जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार की शाम ट्यूशन से घर लौट रही एक छात्रा के सिर और पेट में एक युवक ने प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया है। घटना के बाद छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचारी जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में प्रकाश हाई स्कूल के पीछे मंगलवार की शाम 11वी पढने वाली एक छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और फिर छात्रा के सिर और पेट में चाकू से कई वार करके मौके से फरार हो गया। छात्रों को खून से लथपथ हालत मंे देखकर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत में सुधार नही होनें के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद पत्थलगांव पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक की पतासाजी में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि छात्रा को चाकू मारने वाले आरोपी युवक का एक व्हास्ट्अप मैसेज भी सामने आया है जिसमें उसने नाबालिग छात्रा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है जिससे क्षुब्ध होकर उसने इस घटना को अंजाम देने की बात लिखी है।
134
