कब्रिस्तान में बकरियां चरा रहे थे बच्चे, तभी दिखा कुछ ऐसा… मच गई चीख-पुकार

by Kakajee News

युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसका शव गांव के बाहर कब्रिस्तान में फेंक दिया गया। युवक बुधवार शाम से लापता था। हालांकि, परिवार वालों की ओर से अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, हरदासपुर निवासी नुसरत नशा करने का आदी था। परिवार वालों ने कुछ समय तक उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा। भाई इशरत ने बताया कि नुसरत बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। उनकी काफी तलाश की, पर कुछ पता नहीं लगा।

बृहस्पतिवार शाम गांव के बच्चे कब्रिस्तान में बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें शव दिखाई दिया। शव को देख बच्चे चीखने लगे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने शव की पहचान नुसरत के रूप में की। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने का निशान था।
परिजनों का कहना है कि बुधवार को नुसरत का दोस्तों से झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने का निशान है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

सीओ ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Related Posts