कैटरिंग दुकान में भीषण आग, एक के बाद एक 6 सिलेंडर हो गए ब्लास्ट, पूरे इलाके में अफरा तफरी

by Kakajee News

दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम जेपी नगर में एक कैटरिंग दुकान में भीषण आग लगी. इस आग में दुकान में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंची और एक के बाद एक कई धमाके हो गए और 6 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।आनन फानन में लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की सूचना पर जिला प्रशासन की दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया।कैटरिंग की दुकान के बगल में वेल्डिंग शॉप है गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैलने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार कैटरिंग दुकान के मालिक ने दिल्ली से करीब 10 लाख से अधिक का कैटरिंग का सामान मंगवाया था। जो इस आग की चपेट में आने से सारा सामान जलकर राख हो गया। वही कैटरिंग दुकान के अंदर 8 सिलेंडर रखे थे जिनमें से 6 सिलेंडर में धमाका हुआ। घटना के समय दुकान में लोग काम कर रहे थे। आग लगाने पर सभी लोगो दुकान से बाहर निकल आए। इस घटना के बाद पुलिस आग लगाने के कारण और नुकसान की विवेचना में जुट गई है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना किया गया जहां कैटरिंग की दुकान में आग लगाने से वहां मौजूद गैस सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ जिसके बाद टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related Posts

Leave a Comment