मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

by Kakajee News

कोरबा।उरगा थाना अंतर्गत कोरबा चांपा रेलवे मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गया ।उरगा थाना के प्रधान आरक्षक राजेंद्र मरकाम के जानकारी अनुसार मंगलवार की रात बरपाली व मड़वारानी रेलवे स्टेशन के मध्य एक युवक का शव बरामद हुआ है । युवक का पहचान के लिए कोई भी दस्तावेज या कोई सामान नहीं मिला है।

पुलिस शव को बरामद कर जिला अस्पताल के मर्चुरी भेज दिया गया है और आसपास के लोग को युवक का पहचान की कोशिश की जा रही है।

मालगाड़ी के ड्राइवर ने इस घटना की सूचना आरपीएफ थाना पुलिस को दी। गुरुवार की रात लगभग 12:00 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक पैदल चल रहा था उसे देखकर ड्राइवर के द्वारा हॉर्न बजाया गया उसे लगा कि युवक किनारे हो जाएगा लेकिन मालगाड़ी जब युवक के पास पहुंचा इस दौरान चलती मालगाड़ी के नीचे वह कूद गया जहां इसकी सूचना उसने तत्काल आरपीएफ पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं रेलवे आरपीएफ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी युवक शरीर मालगाड़ी की चपेट में आने से अलग-अलग कट गया है वहीं युवक शर्ट और पेंट पहना हुआ है पुलिस ने उसके पॉकेट की तलाश ली जहां किसी भी प्रकार के पहचान पत्र बरामद नहीं हो पाया है

पुलिस आसपास गांव में मुनादी कर रही है और पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है लाश जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखा गया है।

Related Posts

Leave a Comment