कुड़ेकेला/धरमजयगढ़:- विधानसभा धरमजयगढ़ क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा जिला मंत्री लीनव राठिया बुधवार को किलकिला धाम की स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के संबंध में लीनव राठिया ने कहा कि हमारे भगवान राम 22 जनवरी को अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। स्वच्छता, दीपोत्सव और राम भजन पखवाड़े के कारण पूरा देश हर्षोल्लास से भर गया है।
हर कोई उत्साहित और खुश है और लोगों द्वारा इस अवसर का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आखिरकार संपन्न होगी। बाकारुमा में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए जिला मंत्री लीनव राठिया ने कहा कि हमने आज किलकिला धाम शिव मंदिर परिसर में झाडू लगाकर साफ सफाई किया है।
यह अभियान सभी धार्मिक स्थलों पर चलाया जा रहा है। लीनव राठिया ने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले क्षेत्र भर के मंदिरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की अपील की। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान मंडल संयोजक टीमन राम बारीक, भाजपा मंडल महामंत्री संतोष चौहान, उपाध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह ठाकुर, कार्यकर्ता मनमोहन राठिया, मोहन ठाकुर, कौशिल्या, लोकनाथ पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
