रायगढ़। रायगढ़ हमीरपुर मार्ग में 24 घंटे भारी वाहनों के रेलमपेल की वजह से इस मार्ग में आये दिन छोटी मोटी सड़क दुर्घटना घटित होना आम बात हो गई है। इसी क्रम में कल शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना गाड़ी बना रहे लोगो की बाल बाल जान बची।
मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर सेल्फी पॉइंट के नीचे रविवार कोम 6 बजे ब्रेक डाउन साईड मे खड़े ट्रेलर ओ डी 16जी 5901 बी जी एम एस कम्पनी की गाड़ी को क्रेसर गिट्टी लोड गाड़ी सी जी 04एन एस 7230 की आगे रखे दीनबंधु चौहान की मोटर सायकल को पूरी तरह रोंदते हुई गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में 3 मिस्त्री बाल बाल बच गए।
विदित हों कि हर दिन इस रास्ते पर वाहन दुघर्टना हो रहे है फिर भी ड्राइवर सचेत हो कर गाड़ी नही चला रहे है। सड़क के किनारे सोल्डर की मरम्मत पीडब्लूडी विभाग रायगढ़ कराने के लिए ध्यान नहीं दे रहे। हैं जब दो ट्रेलर वाहन एक साथ आते जाते है तो दो पहिया वाहन चालक किनारे से मे उनको साईड देने के चक्कर मे दुर्घटना के शिकार हो रहे है ।
भारी वाहन के तेज रफ्तार से इस रोड पर चलने से आमआदमी राहगीरों का आनाजाना कठिन हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता इस बात को संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के प्रयास करने पर कुछ शुभचिंतक द्वारा यह लांछन लगाते है कि पीने को नही की मिलता इस लिए बोल रहे हैं।
