बालकनी और छत पर कबूतरों की गंदगी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके

by Kakajee News

घर का हर भाग उसकी सुंदरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग नियमित अपने घर की साफ सफाई करते हैं। यही नहीं कई लोग अपने घर की बालकनी को भी काफी अच्छे से सजाते हैं। वहीं दूसरी ओर अक्सर देखने को मिलता है कि घर की छतों या बालकनी पर अक्सर कबूतर काफी गंदगी कर देते हैं। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। क्योंकि एक बार सफाई करने के कुछ दिनों बाद छत और बालकनी का दोबारा वही हाल हो जाता है। अगर आप भी कबूतर द्वारा बालकनी और छत पर गंदगी फैलाए जाने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को सुलझा सकते हैं।

आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –
अगर आप कबूतरों की गंदगी से अपनी बालकनी में छुटकारा चाहते हैं। ऐसे में आप अपनी बालकनी में छोटे छेद वाले नेट कवरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी बालकनी में कबूतर गंदगी नहीं कर पाएंगे।
आप विंड चाइम का इस्तेमाल अपनी बालकनी में कर सकते हैं। हवा चलने पर विंड चाइम से आवाज आती है। कबूतर इसकी आवाज से डरकर भाग जाते हैं। विंड चाइम को आपको ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां पर हवा तेज चलती हो।
आप अपनी बालकनी में नकली पछियों को लगा सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कबूतर अपने से बड़े पक्षियों से काफी डरते हैं। ऐसे में आप अपनी बालकनी में बड़े आकार के नकली पक्षियों को रख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपके छत पर कबूतर काफी गंदगी फैलाते हैं। ऐसे में आप प्लास्टिक या धातु का जाल लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपकी छत पर कबूतर नहीं आएंगे।

Related Posts